{"_id":"57fa55f64f1c1b665228e08a","slug":"10-minutes-on-the-day-of-dussehra-dudengi-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल मार्गों पर दशहरे के दिन 10 मिनट पर दौड़ेंगी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल मार्गों पर दशहरे के दिन 10 मिनट पर दौड़ेंगी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज प्रबंधन दशहरा के मद्देनजर यात्रियों की सहूलियत के लिए हापुड़ डिपो से लोकल मार्गों पर हर 10 मिनट पर बसे दौड़ाएगा। वहीं, मोदीनगर-किठौर मार्ग पर 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बस अड्डे के बाहर डग्गामार वाहनों को खड़ा करने पर पाबंदी लगा दी गई है
विज्ञापन
दशहरा पर्व के मद्देनजर रामलीला मैदान में लगने वाले मेले में भारी तादाद में दर्शक आसपास के क्षेत्रों से रावण दहन देखने के लिए पहुंचते हैं। इनमें ज्यादातर बस से सफर करने वाले होते हैं। रोडवेज बसों की कमी के चलते ऐसे यात्रियों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
इस मुसीबत से स्थानीय ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने रणनीति बनाई है। मंगलवार को बस अड्डे से मोदीनगर-किठौर मार्ग पर हर 10 मिनट में बसों का संचालन होगा। अफसरों ने लंबे रूटों से 15 बसों को हटाकर इन्हें लोकल मार्गों पर दौड़ाने का निर्णय लिया है। कर्मियों को रोडवेज अड्डे के बाहर डग्गामार वाहनों को न खड़े होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि दशहरा के मद्देनजर यात्रियों को बेहतर बस सुविधा मिलेगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसों को भी संभावित रूट पर लगाया जाएगा। कर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।