फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   handia ls byelection sp won

यूपी: हंडिया उपचुनाव में किसको कितने मिले वोट

Wed, 05 Jun 2013 10:34 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
handia ls byelection sp won

हंडिया विधानसभा उपचुनाव में सपा ने बसपा छोड़ सभी प्रतिद्वंद्वियों की जमानत जब्त करा दी। एकतरफा मुकाबले में सपा प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने बसपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के भतीजे डॉ. पंकज त्रिपाठी को 26 हजार 817 मतों से हराया।

विज्ञापन


प्रशांत ने सपा और अपने पिता महेश नारायण सिंह का रुतबा कम नहीं होने दिया। यह सीट महेश नारायण के निधन के बाद खाली हुई थी।

मतगणना केपी इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। 23 राउंड की गणना पूरी करने के बाद अपराह्न डेढ़ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी राजशेखर ने परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन


जीत के बाद सपाइयों ने प्रशांत सिंह का जोरदार स्वागत किया और दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ प्रशांत हंडिया के लिए रवाना हो गए।

बुधवार को ईवीएम खुलते ही सामने आ गया कि दो जून को मतदान के दौरान खामोश दिख रहे वोटरों के मन में आखिर क्या चल रहा था।

प्रशांत ने मतगणना के पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में उन्हें 3354 मत और बसपा के डॉ. पंकज को 2672 वोट मिले। यह अंतर कभी कम नहीं हुआ।

प्रत्येक चक्र की गणना के बाद वह एक पायदान और आगे बढ़ जाते। दस चक्रों की मतगणना में वह डॉ. पंकज से 13 हजार 266 मतों से आगे निकल गए।

उसके बाद ही बसपाइयों ने हार मान ली और मतगणना स्थल से खिसकने लगे। भाजपा और कांग्रेस का हालत इतना खराब रहा कि उनके प्रत्याशी और समर्थक दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी प्रशांत सिंह को कुल 81 हजार 655 और बसपा प्रत्याशी डॉ. पंकज को 54 हजार 838 वोट मिले। बाकी के प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

जमानत बचाने के लिए कुल पड़े एक लाख 57 हजार 249 मतों का कम से कम छठवां भाग (26028 वोट) पाना जरूरी था लेकिन अन्य कोई प्रत्याशी इसके आसपास भी नहीं फटक सका।

प्रत्याशी का नाम-पार्टी का नाम-वोट
प्रशांत कुमार सिंह-सपा-81655 (विजयी)
डॉ.पंकज त्रिपाठी-बसपा-54838
विद्याकांत तिवारी-भाजपा-3809
अमृत लाल बिंद -कांग्रेस-2880
निष्ठादेव-प्रगतिशील समाज पार्टी-720
प्रमेंद्र कुमार-परिवर्तन समाज पार्टी-844
प्रेम चंद्र-प्रगतिशील मानव समाज पार्टी-6460
लाल चंद्र-अपना दल-1275
स्वतंत्र शुक्ल-युवा विकास पार्टी-410
दिनेश सिंह-निर्दलीय-467
राजकुमार गौड़-निर्दलीय-1080
सुनील-निर्दलीय-858
सुबास चंद्र मिश्र-निर्दलीय-1953

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed