फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth will patiently easy task floor

युवा धैर्य से करें कार्य मंजिल होगी आसान

Wed, 13 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth will patiently easy task floor
रोजगार मेले में संबोधित करते भाजपा नेता शिवप्रकाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। यूपी कौशल मिशन के तहत कस्बे के बृजेश मेमोरियल आईटी आई संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता शिवप्रकाश सिंह ने युवाओं से धैर्य पूर्वक कार्य करने को कहा। संस्थान में तीन कंपनियों ने आधा सैकड़ा प्रशिक्षित युवाओं को चयनित किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार कौशल मिशन योजना के तहत युवाओं को रोजगार देने के  लिए संकल्पित है। इसके तहत कौशल विकास योजना का सप्ताह चल रहा है। सप्ताह के तीसरे दिन कस्बे के बृजेश मेमोरियल आईटीआई संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिपप्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक मुनीर खान ने संस्थान परिसर में पौधरोपण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर शिवप्रकाश सिंह ने युवाओं को धैर्य पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि  ऊंचाइयां पाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है। आज कम वेतन पर काम करना पड़ सकता है। लेकिन हौसले और हिम्मत से नए आयाम स्थापित किए जा सकते है। कौशल प्रशिक्षण के जिला समन्वयक एसके खरे ने कहा कि बुंदेलखंड के युवा कुछ काम करने के बाद लौट आते है जिससे उनका विकास अवरुद्ध हो जाता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित कर मेहनत करने को कहा। संस्थान के डायरेक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि तीन कंपनियों द्वारा युवकाें को रोजगार देने के लिए साक्षात्कार करने आई हैं। इन कंपनियों में आधा सैकड़ा प्रशिक्षित युवाओं को काम के लिए चयनित किया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरिओम सेंगर सहित शिक्षक, प्राचार्य व छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed