फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth takes his own life by hanging himself from a tree

Hamirpur News: पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Fri, 09 Oct 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth takes his own life by hanging himself from a tree
- तीन साल पहले पत्नी ने भी की थी आत्महत्या
विज्ञापन

- खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

मौदहा (हमीरपुर) कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में एक युवक ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छिरका गांव निवासी वेद प्रकाश (36) पुत्र परमात्मादीन ने गुरुवार देर रात गांव के बाहर अपने खेत में एक पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई देवप्रकाश ने बताया गया कि उसकी पत्नी ने भी तीन वर्ष पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तभी से वह परेशान रहता था। अब वेद प्रकाश की मौत से उसका छह वर्षीय मासूम बेटा अनाथ हो गया है। कोतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed