{"_id":"61b0f79780930e7f7a664c8d","slug":"youth-s-death-accused-of-murder-hamirpur-news-knp6684937144","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य में गाड़ी चलाने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जालौन जनपद, थाना कुठौंद के मदारीपुर गांव निवासी अरुण कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके बड़े भाई संजय प्रजापति (28) बोलेरो चालक थे। दो वर्षों से अपनी कार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण संस्था के अधिकारियों के लिए किराए पर लगाए थे। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ले में किराए से रहते थे। मंगलवार शाम मां विमलेश के फोन करने पर संजय का फोन रिसीव नहीं हुआ। रात साढ़े आठ बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठा कर संजय को करंट लगने की बात कही। हड़बड़ी में सभी लोग अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया था। मृतक के सिर व पैरों में गंभीर चोटें हैं। अरुण ने आरोप लगाया कि उनके भाई के तीन मित्रों ने किसी वजह से हत्या की है। वहीं पड़ोस में रहने वाले युवक ने बताया कि प्रेस करते वक्त करंट लगने से मौत हुई है। मृतक का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। पत्नी रोशनी गर्भवती हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।