फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth jumps into river from Yamuna bridge; police engaged in search operation.

Hamirpur News: यमुना पुल से नदी में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 14 Sep 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps into river from Yamuna bridge; police engaged in search operation.
हमीरपुर। यमुना पुल से सोमवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के विमल नर्सिंग के पीछे लक्ष्मीबाई तिराहा निवासी प्रशांत कुमार (30) पुत्र देवीदीन श्रीवास ने अज्ञात कारणों के चलते यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। प्रशांत को पानी में डूबता देख मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, काफी देर तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
परिजन ने पुलिस पर युवक की तलाश में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रशांत की बड़ी बहन पिंकी का कहना है कि समय रहते पुलिस और बचाव दल प्रभावी ढंग से तलाश करती तो युवक का पता लगाया जा सकता था। दोपहर ढाई बजे की घटना है, अभी तक पुलिस की ओर से कोई खास मदद नहीं की जा रही है। इतनी बड़ी नदी में महज एक नाव के जरिये प्रशांत की तलाश की जा रही है। वहीं प्रशांत के भाई राहुल ने भी पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाए। राहुल का आरोप है कि नदी में तलाश करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। पुलिस नदी के आसपास तलाश कर रही है, लेकिन नदी के अंदर जाकर युवक को ढूंढने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

यमुना पुल से युवक के नदी में कूदने की घटना करीब 2:40 बजे की है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर खोजबीन शुरू कर दी है। यमुना और बेतवा संगम तक खोजबीन की गई लेकिन शाम तक सुराग नहीं लग सका है। अंधेरा होने के कारण खोज कार्य को आज रोक दिया गया है। बाहर से टीम बुलाई गई है। कल फिर से तलाश की जाएगी।

विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed