{"_id":"9c8ffb09afad89f6dd656c72b32d9db6","slug":"youth-injured-in-attack-and-fyring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक पर हमला और फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर हमला और फायरिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिन्नावीरा गांव में सत्ता पक्ष के एक प्रधानपति और उसके आधा दर्जन साथियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर जमकर फायरिंग की। पीड़ित ने थाने में छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार दोपहर डीआईजी भजनी राम मीणा ने थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
मझगवां थाने के झिन्नावीरा गांव निवासी अशोक कुमार पटैरिया पुत्र श्रीपत पटैरिया ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह खेत की रखवाली के लिए जा रहा था। हरप्रसाद के मकान के पास पहुंचते ही वहां पहले से खडे़ टोलारावत गांव के प्रधानपति नरेश मुखिया, मनोज कुमार ने आधा दर्जन साथियों के साथ उसे रोक लिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
अशोक ने बताया कि प्रधानपति ने रंजिश मानते हुए उसके ऊपर फायर कर दिया। बताया कि वह किसी तरह बच के भागा। अशोक ने प्रधानपति नरेश मुखिया, मनोज कुमार सहित आधा दर्जन लोगों पर जान से मारने की नियत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मझगवां पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन राइफलें और कारतूस बरामद किए हैं। थाना इंचार्ज वीके मिश्रा ने बताया कि उन्हें झिन्नावीरा गांव में गोली चलने की जानकारी हुई तो वह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
बताया कि पुलिस ने मौके से टोलारावत के प्रधानपति नरेश मुखिया और उसके साथी रविकांत सैनी पुत्र मुरलीधर निवासी तुर्रा श्यानगढ़ पनवाड़ी, ओम प्रकाश द्विवेदी पुत्र बाबूराम टोलारावत, देवेंद्र कुल्हैंडा सहित सात लोगों को एक लाइसेंसी और दो बिना लाइसेंसी राइफलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।