{"_id":"605b16258ebc3e8cd11fe4cb","slug":"youth-died-in-hamirpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: हवा भरते समय फटा जेसीबी मशीन का टायर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: हवा भरते समय फटा जेसीबी मशीन का टायर, युवक की मौत
Wed, 24 Mar 2021 04:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में जेसीबी मशीन में हवा भरते समय टायर फटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासा खुर्द गांव निवासी जालिम हमीरपुर राठ मार्ग में टीकापुर मोड़ पर पंचर की दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
बताते चलें कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पिता जालिम अपने लड़के पवन उर्फ कालीचरण (17) को दुकान में छोड़कर गांव खाना खाने चला गया। तभी बेतवा नदी में टीकापुर गांव में एक नंबर मौरम खदान गुड्डू गुप्ता के खंड से एक जेसीबी मशीन पंचर बनाने के लिए आई थी।
तभी पंचर बनाने के बाद हवा भरते समय टायर फटने से युवक उछल कर काफी दूर गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास ढाबे में खाना खा रहे लोग मौके पर पहुंचे। उसे सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया। पिता जालिम ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
बड़ा लड़का पवन निवादा में भस्माननद इन्टर कॉलेज कक्षा 11 में पड़ता था। बताया कि पढ़ाई के बाद दुकान में आ जाता था, तो वह बीच-बीच में खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। छोटा पुत्र अभय भी पढ़ता है। लड़के की मौत से पूरा परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में मायूसी छाई है। गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश महाराज, शिवकुमार सिंह सेंगर, पूर्व प्रधान रामपत, पूर्व प्रधान रामप्रसाद, सचिन सेंगर, जयसिंह वर्मा पूर्व प्रधान आदि लोगों ने जिलाधिकारी से आर्थिक लाभ दिलाये जाने की मांग की है।