फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth came in maternal drown in kane river, death

ननिहाल आया युवक केन नदी में डूबा, मौत

Mon, 06 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth came in maternal drown in kane river,  death
डूबकर मौत - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जनपद की सीमा से लगे केन नदी के गढ़ा गांव अपने ननिहाल आए युवक की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने ममेरे भाई के साथ नदी में नहाने गया था। घटना के एक घंटे बाद सूचना मिलने पर नदी पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर शव निकाला। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी उमदराज खां ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नदी में मशीनों से निकाली गई मौरंग के कारण भारी भारी गड्ढे होने से हादसा हुआ।

विज्ञापन


थाना सिसोलर क्षेत्र में केन नदी के  किनारे बसे गढ़ा गांव में पानी का संकट है। इसके नीचे से बह रही केन नदी का बहाव यहां टूट चुका है। केन नदी में बांदा जनपद की ओर से मौरंग की जमकर खुदाई हुई है। जिससे नदी में कई-कई फीट गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पानी भरा है।
विज्ञापन


थाना सुमेरपुर के बिदोखर गांव के मूल निवासी रामसजीवन श्रीवास ने मौदहा कस्बे में मकान बनवाया था। उसकी ससुराल गढ़ा गांव में है। रामसजीवन की मौत के बाद उसके परिजन ननिहाल जाते रहते हैं। इसी क्रम में बीती शाम उसका बड़ा बेटा सत्यनारायन (22) ननिहाल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के मुताबिक सुबह वह मामा बच्चा के छोटे पुत्र राहुल (10) के साथ केन नदी में नहाने गया। जैसे ही वह मौरंग के खुदे गहरे गड्ढे में गया तो गहराई अधिक होने से डूब गया। जब वह बाहर नहीं आया तो मामा के पुत्र ने शोर किया और घर आकर परिजनों को जानकारी दी।


सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर शव बाहर निकाला। क्षेत्राधिकारी उमदराज खां ने बताया कि घटना स्थल बांदा जनपद के पैलानी थानाक्षेत्र में है। इसलिए वहां की पुलिस को सूचना दी गई है और उनके जरिए ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed