फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man hanged himself from a tree, died

Hamirpur News: युवक ने पेड़ से लगाया फंदा, हुई मौत

Fri, 12 Jan 2024 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself from a tree, died

विज्ञापन
राठ। टोला खंगारन गांव निवासी बुद्धसिंह ने बताया गुरुवार शाम उनके पुत्र प्रदीप कुमार अहिरवार (32) खेतों की ओर जाने की कह कर घर से निकले थे। बताया खेत में पहुंचने के बाद साड़ी से नीम के पेड़ पर फंदा लगा लिया। परिजन खोजते हुए खेत पर पहुंचे। फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। जहां डॉ. मोहित सिंह ने मृत घोषित कर दिया। बुद्धसिंह ने बताया मृतक शराब का लती था। गुरुवार सुबह से ही शराब पिये घूम रहा था। मौत पर पत्नी रश्मि, भाई संदीप कुमार, पुत्र शिवांश, पुत्री पूर्वी का रो-रो कर बुरा हाल है। चिकासी थानाध्यक्ष भरत कुमार ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)
----------------
आग से झुलसे युवक की मौत पर हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। छह दिन पहले किन्नर के घर में संदिग्ध परिस्थिति में आग से झुलसे युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने किन्नर पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। कोतवाली में किन्नर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन




शहर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी नंदकिशोर ने बताया चरखारी रोड निवासी एक किन्नर ने उनके पुत्र निखिलेश कुमार उर्फ नीरज (23) को बहला-फुसलाकर अपने साथ रख लिया था। पांच जनवरी की सुबह पुत्र के आग से जलने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे व पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज उरई रेफर कर दिया। उरई में इलाज के बाद सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जहां बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है उनके पुत्र का लेनदेन को लेकर किन्नर से विवाद हुआ। इसके बाद किन्नर ने पेट्रोल डालकर जला दिया। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा आरोपों के संबंध में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed