फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yamuna's water level rose by 0.530 meters in 24 hours

Hamirpur News: 24 घंटे में यमुना का 0.530 मीटर बढ़ा जल स्तर

Fri, 07 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rose by 0.530 meters in 24 hours
फोटो07एचएएमपी 21- यमुना नदी में बढ़ा पानी। संवाद
फोटो07एचएएमपी 21- यमुना नदी में बढ़ा पानी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ओखला बैराज से छोड़ा गया 20 हजार क्यूसेक पानी का मामूली असर यमुना नदी में देखने को मिलने लगा है। शांत चल रही नदी की लहरें तेज हो गईं हैं। बीते 24 घंटे में 0.530 मीटर जल स्तर बढ गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग हर घंटे की सूचनाएं एकत्रित करने में जुटा है। नदी किनारे रहने वालों को प्रशासन पहले ही अलर्ट कर चुका है।


शहर में एक छोर पर बेतवा नदी बह रही है, जिसमें माताटीला, मौदहा व लहचूरा बांध का पानी छोड़ा जाता है। वहीं दूसरे छोर पर यमुना है। इस नदी में हथनीकुंड व ओखला बैराज का पानी आता है, जिससे यह नदी भी उफना जाती है। ओखला बैराज से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसका मामूली असर यमुना नदी में देखने को मिला है। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे यमुना का जत्स्तर 90.350 मीटर था, जो शुक्रवार को बढ़कर 90.880 मीटर पर पहुंच गया। यमुना नदी में खतरे का निशान 103.63 मीटर पर है। धीरे धीरे बढ़ रहे जल स्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, हर घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है। अच्छी बात यह है कि अभी हथनी कुंड बांध से पानी नहीं छोड़ा गया। बाढ़ सचिव पियूष कुमार के मुताबिक हर घंटे रिपोर्ट ली जा रही है। नदी का जल स्तर बढ़ा है, लेकिन अभी तेजी से बढ़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed