फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   workers will make block first in developement

ब्लाक को अव्वल बनाएंगे कर्मी

Wed, 14 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 14 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
workers will make block first in developement

ब्लाक सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों को सभी सरकारी योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने की शपथ दिलाई। सभी कर्मचारियों को प्रेरित किया गया कि इस वर्ष प्रत्येक दशा में ब्लाक को अव्वल साबित करना है।

विज्ञापन


 मंगलवार को विकासखंड कार्यालय सभागार में ब्लाक में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ श्रवण कुमार सिंह तोमर ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयनारायन सिंह यादव रहे। गोष्ठी में इस बात की शपथ ली गई कि ब्लाक स्तर पर लागू होने वाली सभी योजनाओं को लागू कर ब्लाक का नाम रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि विषम परिस्थितियों को छोड़कर बैठकों में समयानुसार मौजूद रहेंगे। मौके पर खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


ब्लाक कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी भार्गव प्रसाद मिश्रा ने किया।

 मौके पर एडीओ सहकारिता ओपी चौरसिया, एडीओ पंचायत उमेश सिंह परिहार, ग्राम्य विकास अधिकारी रामदत्त यादव, धर्मेंद्र पाल, नीरज सचान, बृजेश शुक्ला, नाथूराम, रामसेवक वर्मा, गुड्डू कुशवाहा, ग्राम प्रधान जुगुल किशोर, दिनेश मिश्रा सहित सभी कर्र्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed