{"_id":"62aa28181e2e6c3ac97c445f","slug":"workers-beaten-with-iron-rods-and-sticks-hamirpur-news-knp702559755","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की राड व डंडों से मारपीट कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की राड व डंडों से मारपीट कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
मौदहा। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्स्प्रेस-वे में काम कर रहे मजदूरों को सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मजदूरों ने सीओ से मामले की शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव निवासी शुभम यादव, इच्छाराम सैनी, सोनू सोनी तथा राजेंद्र सैनी ने बताया कि वह निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्स्प्रेस-वे में ठेकेदार कुलदीप कुमार व बब्लू निवासी सलारपुर, थकनपुर बहराइच की देखरेख में काम करते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात सिक्योरिटी गार्ड हरीश, अजीत व अभय पिकअप से आए और ठेकेदार के पास चलने को कहा। आरोप है कि रास्ते में छोटू व अन्य 10 लोगों ने डंडों व लोहे की राड से मारापीटा। इसके बाद खन्ना स्थित कैंप ले जाकर कमरे में बंधक बनाकर गार्डों व अन्य लोगों ने पीटा। इसका वीडियो भी बनाया है।
गांव से मदन द्विवेदी, अनुराग द्विवेदी, शत्रुघ्न सोनी सहित अन्य लोगों के आने पर सुलह कर छोड़ने के पहले परिवार वालों से सादे कागज में हस्ताक्षर कराकर आधार कार्ड ले लिए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन
सीओ विवेक यादव का कहना है कि मजदूरों ने तहरीर दी है मामले की जांच के लिए पुलिस गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।