{"_id":"69e7c5c112b04928940a9807","slug":"womans-body-found-on-highway-murder-suspected-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-138996-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे 34 पर लीना नाला के समीप मंगलवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पहुंची फाॅरेसिंक टीम ने आसपास के साक्ष्य संकलित किए। मृतका की शिनाख्त न होने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। लोगों में चर्चा रही कि महिला की हत्या कर शव को हाईवे किनारे फेंका गया है।
मंगलवार शाम 5 बजे के करीब हाईवे के इंगोहटा चौकी क्षेत्र के लीना नाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर फाॅरेसिंक टीम के साथ थाना पुलिस व क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पहुंचे। हादसा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका की उम्र तीस से पैंतिस वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मृतका शरीर पर कोई चोट व घाव के निशान न देखकर लोगों में चर्चा रही कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया है। बताया कि हाईवे किनारे खुले ढाबे जरायम का अड्डा बने हुए हैं। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच में जुटी है। देर शाम पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक घटनास्थल पहुंचे बताया कि आशंका है कि महिला के गला घोंटकर हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
25 दिन पूर्व मिली महिला के शव की शिनाख्त नहीं
बीते 26 मार्च को इसी जगह पर एक और युवती का शव बरामद हुआ था। मृतका ने मैरून रंग का सलवार व लाल रंग की कुर्ती पहन रखी थी। चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था ताकि मृतका की पहचान न हो सके। लोगों में चर्चा रही कि घटना के एक माह गुजर जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की बात तो दूर अभी शिनाख्त भी नहीं कर सकी है।