फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman's death in questions

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

Wed, 03 May 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 03 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's death in questions
कलौलीतीर गांव में मृतक के घर में लगी भीड़। - फोटो : amarujala
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतका के पिता ने किसी तरह के लड़ाई झगड़े से इंकार किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन



कलौलीतीर गांव निवासी जीतू की शादी 12 जुलाई 2016  को महोबा जिले के कबरई थानाक्षेत्र के सुराहा गांव में गेंदा की बेटी चंदा के साथ हुई थी। बीती रात चंदा ने घर की अटारी में फंदा डाल फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना के दौरान घर के सभी पुरुष भूसे की ढुलाई में लगे थे। जबकि घर की महिलाएं अपने अपने कमरों में सो रही थी। सुबह देर तक चंदा के नीचे न आने पर महिलाओं ने ऊपर अटारी में जाकर देखा तो चंदा को फांसी पर लटकते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। वहीं सूचना पाकर मृतका के माता पिता व अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। मृतका के पिता गेंदा ने बताया कि ससुराल में उसकी बेटी को कोई कष्ट नहीं था।

कहा कि वह चार पांच दिन से मायके जाने को कह रही थी। जिस पर खेती किसानी के काम के चलते एक दो दिन बाद भेजने को भी ससुरालीजनाें ने कह दिया था। बताया कि मृतका का पति जीतू सूरत में काम करता है।


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नायब तहसीलदार विजय प्रताप की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed