फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman killed , bodies thrown in the woods

महिला की हत्या, शव जंगल में फेंका

Tue, 17 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman killed , bodies thrown in the woods

थाना ललपुरा के भटपुरवा गांव में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आए बदमाशों ने दंपति को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला को फांसी का फंदा लगाकर मार डाला। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भटपुरवा गांव निवासी रामबहोरी लाल अपनी पत्नी कामती (25) और बच्चों के साथ अलग रहता था। रामबहोरी मुंबई में पेंटर है। वह 30 जनवरी को घर आया है। तबसे यहीं रुका था। रामबहोरी ने बताया कि रविवार रात जब बारिश हो रही थी तो वह पत्नी के साथ लघुशंका के लिए मकान के पीछे वाले दरवाजे से जंगल की ओर गएइसी बीच पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने हमें पकड़ लिया।
विज्ञापन


बताया कि घटना के समय सात बदमाश थे। रामबहोरी ने बताया कि बदमाश उससे नकदी व जेवर की मांग करने लगे। इसमें कुछ बदमाश घर में पहुंच गए और घर में बक्से में रखे 90 हजार रुपये नकद, तीन सोने की चेन, दो अंगूठी ले गए। बताया कि उसके हाथ बांध कर डाल दिया वहीं पत्नी कामती को गले में रस्सी का फंदा लगाकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना के बाद मृतका के मायके से उसका पिता रामऔतार निवासी गंगवा डेरा अपने परिवार के साथ आ गया। रामऔतार ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को दहेज में 50 हजार न दे पाने पर ससुरालियों ने मार डाला है। बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसने रामबहोरी के साथ बेटी की शादी की थी।

कहा कि दो साल पहले केरोसिन डालकर उसकी पुत्री को जला दिया गया था। तब उसने मुकदमा पंजीकृत कराया था। लेकिन बाद में समझौता होने पर बेटी को उसने ससुराल भेज दिया। रामऔतार ने पुलिस को यह भी बताया कि उसक ा समधी उसके साथ भी मारपीट कर चुका है।

मृतका के भाई राजेश ने रामबहोरी, उसके पिता सियाराम, सास चौबी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि इस घटना में आरोपी बने रामबहोरी ने उन्हें बदमाशों द्वारा पत्नी को मार डालने और लूटपाट कर गहने व नकदी ले जाने की सूचना दी।


बताया कि घर के पीछे के दरवाजे से जंगल लगा है वहीं जंगल में बरसात से भरे पानी के गड्ढे में महिला का शव मिला है। उनका मानना है कि घटना के पीछे दहेज हत्या है। अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा ने घटना की जांच करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed