{"_id":"6929f3deb29af4793c079ecd","slug":"woman-dies-brother-in-law-suspected-of-murder-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133062-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला की मौत, देवर पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला की मौत, देवर पर हत्या का शक
Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
मौदहा। बेटे संग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने देर रात बाइक से निकली मां की मौत हो गई। बहू ने देवर पर मां की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस वृद्धा की चलती बाइक से गिरने से मौत होने की बात कह रही है।
मौदहा कस्बे के बाके तलैया वार्ड नंबर एक निवासी बुधिया (50) अपने अविवाहित बेटे करन (24) के साथ रहती है। दूसरा बेटा रामबाबू शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, जो अलग मकान में रहता है। करन कस्बे की एक कपड़े की दुकान में काम करने के साथ ही राजमिस्त्री है।
रामबाबू की पत्नी चंदा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे करन मां को अपने दुकान मालिक के घर में चल रहे किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर ले गया था। थोड़ी देर बाद उसे उसकी नंद का फोन आया, इसमें उसने कहा कि करन ने मां के छत से गिरकर घायल होने की खबर दी है, लेकिन उनका मकान कच्चा है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें शंका हुई। करीब 20 मिनट बाद करन घर आया और दरवाजे पर लात मारते हुए बताने लगा कि मां का पढ़ोहरी रोड़ पर एक्सीडेंट हो गया है। सच्चाई जानने के लिए हम कुछ लोगों के साथ सीएचसी गए तो मां की सांसें चल रही थीं, इसके कुछ देर बाद मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुछ अनसुलझे सवाल
1- एक्सीडेंट वाले स्थल पर खून के ऐसे निशान मिले हैं जैसे किसी को यहां खींचा गया हो।
2 -घटना स्थल से मृतका की चप्पल, शॉल और करन की साफी भी मिली है। चंदा ने सास के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
बड़े बेटे रामबाबू की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है l रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा l
संतोष सिंह, कोतवाली प्रभारी