{"_id":"61c224507d6cb40fcd5d80c8","slug":"woman-crushed-to-death-by-tractor-hamirpur-news-knp6709307159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। भतीजे को मामूली चोटें आईं हैं। वह मायके जा रही थी। महिला हेलमेट नहीं लगाए थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली निवासी मुन्नी पाल (48) मंगलवार को भतीजे चेतराम के साथ बिना हेलमेट बाइक से मायके देवगांव जा रहीं थी। रिश्तेदार बलखंडी ने बताया कि सिमनौड़ी गांव के पास ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर मुन्नी को कुचलते हुए निकल गया। चेतराम बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। जानकारी पर पहुंचे परिजन मुन्नी को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
हमीरपुर। शहर के कुछेछा निवासी रामफूल निषाद (55) फायर विभाग में फालोवर था। सोमवार शाम करीब छह बजे उसकी घर पर मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि पिता कई माह से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। मृतक के परिवार में बेटा दीपक और पत्नी काशी कुंवर है। (संवाद)