{"_id":"699213ba7b6cd7be500abae4","slug":"with-the-former-minister-joining-the-sp-the-party-will-be-strengthened-on-the-ground-in-bundelkhand-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136200-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पूर्व मंत्री के सपा में आने पर बुंदेलखंड में धरातल में मजबूत होगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पूर्व मंत्री के सपा में आने पर बुंदेलखंड में धरातल में मजबूत होगी पार्टी
Mon, 16 Feb 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन एवं अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के सपा में शामिल होने के बाद सपा का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बुंदेलखंड में धरातल पर मजबूत होगा।
पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की बुंदेलखंड में मजबूत पकड़ है। बसपा सरकार में नंबर दो की हैसियत पर रहे नसीमुद्दीन की अल्पसंख्यकों के अलावा तमाम पिछड़े एवं अनुसूचित जाति वर्ग में पकड़ है। सपा में आने पर यह समर्थक सपा से जुड़ सकते हैं। वहीं, पिछड़े वर्ग के अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल की अपने समाज समाज में मजबूत स्थिति है। इनके सपा में उनके समर्थक भी झुकाव ले सकते हैं। राजनीति जानकारों का मानना है कि इन दोनों नेताओं के सपा में शामिल होने से इसका सीधा लाभ सपा को मिलेगा।
सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार का कहना है कि नसीमुद्दीन के आने से बुंदेलखंड में सपा बेहतर स्थिति में होगी और अल्पसंख्यक मतों का बिखराव थमेगा। सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान ने कहा कि पूर्व मंत्री के सपा में आने से चुनाव में फायदा मिलेगा।