{"_id":"672cfbee93ca4c50b5004b4f","slug":"wish-for-happiness-and-prosperity-by-offering-water-to-the-setting-sun-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-117005-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के श्रीगायत्री तपोभूमि प्रांगण में बने गायत्री गंगा घाट में छठ पर्व पर व्रतियों ने गुरुवार की शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे तक चले निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा।
प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी गुरुवार की शाम कस्बे में रहने वाले पूर्वांचल एवं बिहार प्रांत के परिवार तपोभूमि प्रांगण के गायत्री गंगा घाट में एकत्र हुए और कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली के साथ सुख समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को सुबह व्रती इसी घाट पर एकत्र होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे तक चले निर्जला व्रत का पारण करेंगे। इस मौके पर श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, राजन चौबे, कृष्णकांत सिंह, दीपक सिंह, संतोष कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे ने घाट में सफाई, पेयजल, प्रकाश आदि की पुख्ता इंतजाम कराए है। इस व्यवस्था से व्रती संतुष्ट नजर आए। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य अपनी टीम के साथ घाट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं आया मोबाइल टॉयलेट
भरुआ सुमेरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नगर पंचायत द्वारा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था नहीं की गई। डीएम घनश्याम मीना ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के साथ घाट का जायजा लिया था। उन्होंने नगर पंचायत के ईओ से साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था,कपड़ा बदलने की व्यवस्था व मोबाइल टॉयलेट खड़ा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन गुरुवार को अन्य व्यवस्थाएं तो ठीक नजर आई, लेकिन मोबाइल टॉयलेट कहीं नजर नहीं आया। इससे व्रती व उनके परिवार के लोग परेशान रहे। (संवाद)