{"_id":"57d99b594f1c1b3c3dd476cd","slug":"will-not-be-17-on-september-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 17 को नहीं 19 सितंबर को आएंगे राहुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 17 को नहीं 19 सितंबर को आएंगे राहुल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 17 सितंबर को जिले में होने वाला संभावित दौरा निरस्त हो गया है। बुधवार को एसपीजी टीम ने मुख्यालय पहुंच कर पार्टी के लोगों से वार्ता कर दिल्ली बात की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अब 19 सितंबर को राहुल का दौरा होगा।
राहुल गांधी का पूर्व में 17 सितंबर को जिले में खाट सभा व रोड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित था। बुधवार की सुबह ही एसपीजी की टीम सुरक्षा उपकरणों के साथ मुख्यालय पहुंच गई थी। सुरक्षा उपकरण भी तीन लकड़ी के बाक्सों में लाए गए, जिन्हें कोतवाली में रखा गया। हालांकि लोनिवि के डाकबंगले मेें रुकी एसपीजी टीम के सदस्यों ने इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बताया। सिर्फ इतना कहा कि 17 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त हो गया है। आगे के कार्यक्रम के लिए दिल्ली बात की जा रही है।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि एसपीजी टीम के सदस्यों से उनकी व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से वार्ता हुई। इसमेें बताया गया कि आगामी 19 सितंबर को राहुल का कार्यक्रम जिले में होगा। बताया कि कार्यक्रम के लिए अगले दो दिन में एसपीजी की टीम आएगी जो कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेगी तभी कार्यक्रम स्थल की जानकारी हो सकेगी।