फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   wife killed husband along with her lover In Hamirpur

अफेयर और धोखा: सास की मौत के बाद पनपा अंजू और वीरेंद्र के बीच प्यार, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग पति को मार डाला

Mon, 11 Sep 2023 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Sep 2023 12:52 PM IST
सार

हमीपुर में बेवफा पत्नी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पत्नी ने प्रेम में बाधक बने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। घर में हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर पर लादकर कस्बे के बेरी रोड पर बने गड्ढे में फेंक दिया। शव फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
wife killed husband along with her lover In Hamirpur
पत्नी ने प्रेमी के साथ पति को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर नौ में प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर शनिवार रात मौत के घाट उतार दिया। शव को ट्रैक्टर से ले जाकर बेरी तिराहा के पास सड़क पर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। गश्त कर रही यूपी 112 पुलिस ने सड़क पर शव को देख पड़ोसियों से जानकारी कर उसकी पत्नी को सूचना दी। 
विज्ञापन


जिस पर उसके घायल होने का अंदेशा जताते हुए उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगालने पर घटना की पूरी जानकारी हो सकी। पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


सास की मौत के बाद अंजू की वीरेंद्र से बढ़ी थी नजदीकियां 
मृतक कामता की मां की मौत के बाद उसकी पत्नी की दूर के रिश्तेदार वीरेंद्र से नजदीकियां अधिक बढ़ गई। पहले वीरेंद्र का आना-जाना रहता था। बीते छह माह से वह मृतक के परिवार के साथ रह रहा था। वहीं, उसने आमदनी बढ़ाने की सलाह दे कामता को तीन माह पूर्व एक ट्रैक्टर भी खरदवाया। जिसे वीरेंद्र चलाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक कामता का पिता छिद्दू बिवांर गांव का मूल निवासी था और पीडब्ल्यूडी में बारामासी के पद पर रहा। 20 वर्ष पूर्व गांव में विवाद होने के चलते उसने कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर नौ में बेरी रोड पर प्लाट खरीदा। जिसमें मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहने लगा। छिद्दू की मौत के बाद उसका इकलौता पुत्र कामता घर संभालने लगा और बहनों की शादी कर दी। 

कोरोना काल में मृतक की मां की भी मौत हो गई। इसके बाद उसके दूर के रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे मृतक की पत्नी अंजू व वीरेंद्र सिंह की प्रेम कहानी परवान चढ़ने लगी। बीते छह माह से वह मृतक के परिवार के साथ कस्बे में रहने लगा।

तीन माह पूर्व कामता ने ट्रैक्टर खरीदा जिसे वीरेंद्र चलाता था। इसी दौरान प्रेम में बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए अंजू ने वीरेंद्र के साथ मिलकर कहानी गढ़ी और शनिवार रात उसे अंजाम दे दिया।

शव को ट्रैक्टर पर रखकर करीब 12 बजे बेरी तिराहे के पास सड़क के गड्ढे में फेंक कर ट्रैक्टर वापस घर में खड़ा कर वीरेंद्र अपने गांव पारा शंकरपुर घर चला गया।

घर से ट्रैक्टर पर शव रखकर निकलते और गड्ढे में फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं गश्त कर रही यूपी 112 पुलिस ने शव पड़ा देखा। तभी मृतक के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग बाहर से लौटे जिनसे पुलिस ने व्यक्ति के बारे में पूछा और पत्नी को बुला उसके जिंदा होने की आशंका पर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

संदिग्धावस्था में मौत मानते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद मृतक की पत्नी और ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई।

मृतक की बहन रानी की तहरीर पर पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक का एक 11 वर्षीय बेटा और तीन छोटी बेटियां है। कोतवाली श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते शख्स की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed