{"_id":"6994afb3d5323192560b8850","slug":"when-family-members-became-an-obstacle-in-love-they-got-married-in-a-temple-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136287-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: प्यार में बाधा बने परिजन तो मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: प्यार में बाधा बने परिजन तो मंदिर में रचाई शादी
Tue, 17 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
राठ। प्यार पर पहरा लगा तो युवक-युवती मंदिर पहुंचे। जहां एक दूसरे को वरमाला पहनाकर परिणय बंधन में बंध गए।
जरिया थाने के परछा गांव निवासी एक बालिग लड़की ने अतरौलिया निवासी युवक से प्यार किया और फिर शादी के लिए तैयार हो गई। युवक से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया कि जब उनके घर वालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उनपर सख्ती कर दी। मिलने पर रोक लगा दी गई। परिजनों को शादी के लिए समझाने का प्रयास किया। एक ही समुदाय से होने के बावजूद परिजन तैयार नहीं हुए। मंगलवार को युवती कोतवाली गई थी। कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि दोनों बालिग है और दोनों को समझा दिया गया था। इसके बाद वह अपने अपने घर जाने की बात कह कर चले गए थे। शादी की जानकारी नहीं है।