फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wheat seeds and DAP not available since last fortnight

Hamirpur News: एक पखवारे से नहीं मिल रहा गेहूं का बीज और डीएपी

Sat, 16 Nov 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 16 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wheat seeds and DAP not available since last fortnight
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बोआई के पीक सीजन में डीएपी के साथ गेहूं का बीज सरकारी गोदाम से नदारद होने से किसान परेशान हैं। किसान मजबूर होकर बाजार से घटिया किस्म की डीएपी एवं गेहूं का बीज महंगे दामों में खरीद कर बोने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक पखवारे से ब्लॉक की सभी सहकारी समितियों से डीएपी गायब है। कब तक आएगी कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। यही हाल राजकीय बीज भंडार का है। यहां भी एक पखवारे से गेहूं का बीज नहीं है। प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि 1500 क्विंटल गेहूं के बीज की डिमांड लगाई थी।
विज्ञापन

अभी तक महज 500 क्विंटल प्राप्त हुआ है। उच्च अधिकारियों ने 20 नवंबर के बाद बीज आने की बात कही है। एडीसीओ सहकारिता सुरेश चंद ने बताया कि डीएपी के लिए डिमांड लगी है। रैक लगने के बाद अगले सप्ताह से डीएपी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेढ़ा के किसान सौरभ सिंह, पचखुरा बुजुर्ग के शिव सिंह, पारा रैपुरा के बिहारीलाल, विदोखर पुरई के उदयभान यादव, विदोखर मेदनी के राजाराम कुशवाहा ने कहा कि बीज नहीं मिल रहा।
पलरा के इंद्रपाल सिंह, बांकी के बाबूराम यादव, धरमपुर के पप्पू पाल, कलौलीजार के नंदराम, नदेहरा के बब्बू खान, बांक के लल्लूराम, बिल्हड़ी के जयवीर सिंह ने कहा कि बोआई प्रभावित हो रही है।

चन्द्रपुरवा बुजुर्ग के रामबिहारी, भौनिया के रामकरण, पचखुरा खुर्द के बाबू यादव आदि किसानों ने बताया कि सहकारी समितियां से डीएपी के साथ गेहूं का बीज गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed