{"_id":"570945214f1c1bf32ac810ed","slug":"wheat-crop-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो बीघे गेहूं की फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो बीघे गेहूं की फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
जली गेहूं की फसल और टूटा तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा विकासखंड के रिठौरा गांव में शनिवार सुबह एचटी लाइन टूटने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें दो बीघे फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। दमकल के देर से पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
रिठौरा गांव निवासी लालाराम सचान ने बताया कि उसके पास पांच बीघा खेत हैं। जिसे उसने गांव के ही राजेंद्र यादव को बटाई पर दे रखा है। उसने गेहूं की फसल बोई थी। पकी फसल की कटाई का इंतजार था। शनिवार सुबह विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही एचटी लाइन टूटकर खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई। तार से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। ये देख आसपास मौजूद लोगों ने पानी लाकर किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान दो बीघे फसल जल गई। सूचना के बाद भी दमकल देरी से पहुंची, ग्रामीणों ने इस पर रोष जताया। कहा कि समय से दमकल आ जाती तो फसल बच सकती थी।
विज्ञापन