फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Water to stay three days in school lock

पानी भरा रहने से तीन दिन से स्कूल में ताला

Thu, 25 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water to stay three days in school lock
कंधौैली में गिरे मकान का मलबा हटाता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से उफनाए स्वामी गंगादास तालाब व नाले के पानी ने गांव में तबाही मचा दी है। ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाने से गृहस्थी का सामान तहस नहस हो गया है। दो दर्जन से अधिक मकान जमींदोज हो गए हैं। लगभग सौ हेक्टेयर में बोई गई तिल, उड़द, अरहर व ज्वार की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। बाढ़ व अतिवृष्टि से तबाह दो परिवारों के सामने सिर छिपाने व परिवार के लोगों का भरण पोषण करने की समस्या सामने आ खड़ी हो गई है। पानी भरा होने से तीन दिन से स्कूल भी बंद चल रहे हैं। मुस्करा विकासखंड के कंधौली गांव के प्रधान शंभूदयाल ने बताया कि बारिश व बाढ़ से गांव में हुए जलभराव से करीब तीस मकान ध्वस्त हो गए हैं। विंदा प्रसाद लखेरा व लखन तिवारी के घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं, जिससे ये लोग पंचायत घर में डेरा डाले हैं। बताया कि भूमिहीन होने से व बाढ़ में सब कुछ स्वाहा हो जाने से इनके सामने रोजी रोटी की समस्या विकराल हो गई है। गांव वालों की मदद से इनको खाना मिल रहा है। प्रशासन ने कोई मदद नहीं की है। गांव के प्रगतिशील किसान छेदीलाल राजपूत, रामदास राजपूत, परमेश्वरी दयाल, मंगल सिंह, भीष्म सिंह, देवीदयाल आदि किसानों की करीब 100 हेक्टेयर में खड़ी खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। जलभराव के कारण तीन दिन से विद्यालय भी बंद पड़े हैं। प्रधान व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग कर बाढ़ व अतिवृष्टि से तबाह हुए किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed