फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   water logging problem not solved

जलभराव की समस्या का नहीं हुआ निराकरण

Fri, 20 May 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
water logging problem not solved
जुलेहटी मोहल्ले में सड़क पर हो रहे जलभराव से नाराज लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में पहुंच जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की। बाद में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : amar ujala buerau
 जुलेहटी मोहल्ले में सड़क पर हो रहे जलभराव से नाराज लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में पहुंच जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की। बाद में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 
कसबे कुर्रा रोड स्थित शिवम् पैलेस के पीछे छोटी जुलेहटी मोहल्ले में पिछले काफी दिनों से सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। मोहल्ले के नीलेंद्र सिंह, रामसिंह सविता, राधेश्याम, राजेंद्र पाल, सतीश कुमार, गयादीन, शिवराम, सलामत, कैलास, रमेश प्रजापति आदि ने बताया कि उन्होंने वार्ड सभासद महेंद्र सिंह से कई बार जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिए सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


परंतु सभासद ने उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क में भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को मोहल्ले के दर्जनों आक्रोशित लोगों ने सभासद के खिलाफ नगर पालिका में पहुंच हंगामा काटा। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने सभासद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका में हंगामा कटने से वहां मौजूद नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच सभासद शमीम उर्फ सम्मी ने मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराया और सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मोहल्ले के लोग शांत हुए। ईओ के न होने के कारण वरिष्ठ लिपिक अनूप बुधौलिया को मोहल्ले के लोगों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed