फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   water,civic,hamirpur news

नलकूप का काम छह माह से लटका

Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
water,civic,hamirpur news
गहरौली। नलकूप की बोरिंग होने के बाद छह माह से आगे का काम लटका है। ग्रामीणों ने विधायक, सांसद और डीएम से शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाकर पेयजल समस्या का निदान कराने की मांग की हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश में प्रत्येक गांव में घर-घर पेयजल पहुंचाने की योजना जल शक्ति मंत्रालय की है। योजना के अनुसार प्रत्येक गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण और तीन नलकूप लगाए जाने है। जिसके चलते मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव की पेयजल समस्या को देखते हुए चयन किया गया था। जनवरी में जल शक्ति मंत्रालय के माध्यम से गांव के मरहाई तालाब के पास एक नलकूप का बोर भी करवाया गया है। बोर की गहराई व पानी कम होने के कारण ग्राम वासियों ने इसका विरोध किया था। लेकिन फिर भी कंपनी ने बोरिंग कार्य पूर्ण करा दिया। उसके बाद 6 माह बीतने को है, काम बंद पड़ा है। इस पूरे मामले को राठ विधायक मनीषा अनुरागी के समक्ष ग्रामीणों ने उठाया था।
विज्ञापन

विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के अधिकारियों से कार्य रुकने का कारण जानना चाहा तो संबंधित आला अधिकारी यह नहीं बता सके कि गांव में नलकूप बोरिंग का कार्य किस कंपनी से और किस योजना में कराया गया। विधायक ने बताया इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। शीघ्र पेयजल योजना में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उधर जल शक्ति मंत्रालय के प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार मिश्रा ने बताया केंद्र सरकार फिलहाल रिसर्च के तहत गहरौली गांव में नलकूप का बोर करवाया है। बताया इसके अधिकारीगण बुंदेलखंड के भ्रमण पर निकले हुए हैं। शीघ्र ही आपके यहां दूसरे नलकूप के बोर करवाने की व्यवस्था व पानी कितना है, कम या ज्यादा उसकी जांच करने के लिए टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed