फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   vote counting

डीएम ने मतगणना स्थल की तैयारी परखी

Thu, 03 Mar 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
vote counting
सुमेरपुर मंडी में मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लेते डीएम व एसपी। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित के साथ मिलकर नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारी का निरीक्षण किया। दोनों विधानसभा सीटों की मतगणना अलग-अलग नीलामी चबूतरों में होंगी। प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 14 -14 टेबल लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए बनाया गया मतगणना स्थल बाहर से पूरी तरह से लगभग तैयार हो गया है। अंदर जाली आदि लगाने का कार्य चल रहा है। राठ विधानसभा सीट के लिए बनने वाले में मतगणना स्थल का कार्य अभी बाकी है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी अभियंता युद्ध स्तर पर जुड़े हैं। अधिकारियों ने दोनों विधानसभा सीटों के लिए तैयार हो रहे हैं मतगणना स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, एसडीएम मौदहा, एसडीएम राठ, थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी, मंडी सचिव बृजेश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed