फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   VHP took out a protest march and burnt the effigy of terrorism

Hamirpur News: विहिप ने विरोध मार्च निकाल फूंका आतंकवाद का पुतला

Thu, 03 Aug 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
VHP took out a protest march and burnt the effigy of terrorism
राठ। हरियाणा के नूंह में सोमवार को विहिप की ओर से निकाली गई जलाभिषेक यात्रा पर हमले व हिंसा के विरोध में विहिप व बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को पड़ाव चौराहे पर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सचिन शर्मा व नगर संयोजक अजय हिंगवासिया ने कहा कि नूंह में निकाली जा रही बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर सुनियोजित तरीके से जेहादियों ने हमला किया। हमले में एक होमगार्ड शहीद हो गया व बजरंग दल के 80 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 50 से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया। हमले से आक्रोशित विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामलीला मैदान से पड़ाव चौराहे तक विरोध मार्च निकाला। पड़ाव चौराहे पर आतंकवाद के पुतले की चप्पलों से पिटाई कर आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर गौरक्षा प्रमुख फूलसिंह, जिला सहमंत्री धीरेंद्र राजपूत, सत्येंद्र राजपूत, नीलेश तिवारी, सनी साहू, लवलेश, विकास कुमार, संदीप, आकाश, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed