फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   unicef team awareness to villagers

यूनिसेफ की टीम करेगी जागरूक, सुझाव भी लेगी

Sun, 09 Aug 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
unicef team awareness to villagers
जिला की 20 पंचायतों में यूनिसेफ की टीम खुला शौचमुक्ति स्तर जांचेगी। जिला
विज्ञापन
हमीरपुर स्वच्छता की दृष्टि में अग्रणी है। 229 में से 157 पंचायतों को निर्मल ग्राम पुरस्कार मिल चुका है।

यूनिसेफ की टीम रुद्र शंक शेड कमेटी की अगुवाई में डोर टू डोर स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी। टीम स्वच्छता, पानी के सही उपयोग सहित अन्य विषयों पर लोगों के सुझाव लेगी। इसके लिए भोरंज तथा नादौन की 10-10 पंचायतों को चिन्हित किया गया है।

प्रदेश से यूनिसेफ की टीम ने निरीक्षण के लिए दो जिलों का चयन किया है। रेंडम सैंपलिंग के आधार पर हमीरपुर तथा सिरमौर को शामिल किया गया है।

हमीरपुर की भोरंज, नादौन तथा सिरमौर की पांवटा साहिब और शिलाई ब्लॉक की पंचायतें चिन्हित की गई है। हमीरपुर के बाद सिरमौर की पंचायतों का निरीक्षण होगा। टीम संबंधित पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूलों में भी जागरूक करेगी। टीम संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्कूली अध्यापकों को टिप्स देगी। दूसरे चरण में टीम पंचायत तथा ग्राम स्तर पर ग्रुप डिस्कशन करेगी।

ये पंचायतें की गई हैं चिन्हित
निरीक्षण के लिए भोरंज की बडैहर, भलवानी, धमरोल, हनोह, कड़ोहता, लगमन्वीं, मुंडखर, पपलाह, साहन्वीं तथा टिक्करी मिन्हासा। नादौन की अमलैहड़, बसारल, भेरड़, फस्टे, गोईस, जोल सप्पड़, किटपल, मझियार,नौंगी व रंगस पंचायतें चिन्हित की गई हैं।

जिला समन्वयक गोविंद राणा ने बताया कि यूनिसेफ की टीम ने कार्य शुरू कर दिया है।
यूनिसेफ की टीम जिला की 20 पंचायतों में शौचमुक्ति स्तर जांचेगी। डोर टू डोर टीम लोगों के सुझाव लेगी तथा उन्हें स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को अन्य विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।
-अंकुश शर्मा, जिला परियोजना एवं ग्रामीण विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed