{"_id":"5963b89c4f1c1b800c8b45d5","slug":"uncontrolled-overloaded-dumpers-break-into-the-hotel-entering-a-hotel-injuring-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ओवरलोड डंपर गुमटी को तोड़ते होटल में घुसा, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ओवरलोड डंपर गुमटी को तोड़ते होटल में घुसा, एक घायल
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर में होटल के अंदर घुसे डंपर को हटाई जेसीबी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह ओवरलोड मौरंग भरा तेज रफ्तार डंपर हाईवे किनारे इंगोहटा बस स्टैंड में दुकान में जा घुसा। इस घटना में एक होटल व एक गुमटी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। सब्जी खरीदने आया एक युवक डंपर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डंपर के नीचे दबे युवक को निकालकर सदर अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सोमवार की सुबह मप्र के बघारी घाट से मौरंग भरकर आ रहा ओवलोड डंपर तेज रफ्तार के कारण चालक कंट्रोल नहीं कर पाया और इंगोहटा बस स्टैंड के पास हाईवे किनारे जा घुसा। जिससे रज्जन भुर्जी का होटल व संतोष कुटार की गुमटी चकनाचूर हो गए। वहीं सब्जी लेने आया युवक रमेश (17) पुत्र महेश्वरीदीन कुटार निवासी इंगोहटा साइकिल समेत डंपर के नीचे आ गया। डंपर चालक चंदला निवासी कालीचरन मौके से भाग निकला।
जबकि खलासी चंदला निवासी राजाभइया को बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा, एसआई संजय सिंह, देवेंद्र सिंह यादव के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और डंपर के नीचे दबे युवक को निकालने की कवायद शुरू कर दी। ओवरलोड डंपर टस से मस नहीं हुआ।
विज्ञापन
तब फैक्ट्री एरिया से दो क्रेनों को घटना स्थल पर लाया गया और उनकी मदद से डंपर के नीचे दबे युवक को करीब एक घंटे बाद निकाला जा सका। जिसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। डंपर के नीचे अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते पुलिस ने उसकी मौरंग खाली कराकर डंपर को बाहर निकाला। हालांकि नीचे कोई नहीं मिला।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। करीब तीन घंटे तक राहत कार्य चलता रहा। अचानक हुई इस घटना से बस स्टैंड के दुकानदार सहम गए हैं। दुकानदारों ने बस स्टैंड के समीप दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है।