फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two killed in crash on motorway

हाईवे पर दुर्घटना में दो की मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two killed in crash on motorway
सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बीती रात हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को अज्ञात वाहनों ने कुचल डाला। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे का शिकार एक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


बीती रात घाटमपुर के कृष्णा नगर निवासी अमर सिंह (50) बीती रात कबरई से ट्रक पर गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था। तभी हाईवे पर कुंडौरा के निकट हरिहर महाविद्यालय के पास उसके ट्रक का टायर पंचर हो गया। टायर खोलकर वह सामने पंचर की दुकान पर बनवाने जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कबरई की ओर जा रहे उसी कंपनी के ट्रक चालक महफूज पुत्र इमाम बक्श निवासी गुजेला, घाटमपुर ने उसे पहचान लिया और अपने ट्रक में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, दूसरे हादसे में कल्ला निवासी आरके उर्फ लखपत (30) बीती रात बिना हेलमेट लगाए बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी हाईवे पर लीणा नाले के पुल पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed