फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two Bike riders died after bike collided with roadroller standing on highway in Hamirpur

Hamirpur: हाईवे पर खड़े रोलर से टकराए बाइक सवार, दो की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 12 Dec 2022 09:15 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मौदहा (हमीरपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 12 Dec 2022 09:15 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी किशना (25) पुत्र मैयादीन और मुस्कुरा निवासी मनोज (30) कस्बे से रीवन गांव जा रहे थे। तभी छिरका के निकट सड़क किनारे खड़े रोलर (सड़क बनाने वाले) में जा घुसे। इसमें दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two Bike riders died after bike collided with roadroller standing on highway in Hamirpur
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार की शाम कानपुर-सागर हाईवे छिरका के पास बिना हेलमेट लगाए तेज रफ्तार बाइक सवार हाईवे किनारे खड़े एक रोलर में पीछे से जा घुसे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर डिवाइडर बनाने की मांग की है। करीब एक घंटे तक हाईवे में जाम की स्थिति बनी जिसमें रोडवेज बस और अन्य वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रीवन निवासी किशना (25) पुत्र मैयादीन और मुस्कुरा निवासी मनोज (30) कस्बे से रीवन गांव जा रहे थे। तभी छिरका के निकट सड़क किनारे खड़े रोलर (सड़क बनाने वाले) में जा घुसे। इसमें दोनों की मौत हो गई। मनोज रीवन गांव में अपने मामा रामफल के यहां रहता था।
विज्ञापन

सीओ घनश्याम सिंह ने बताया कि बाइक सवार सड़क किनारे खड़े रोलर से टकराए हैं। दोनों की मौत हो गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed