फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two arrested with ganja worth eighty lakh rupees

80 लाख कीमत का गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with ganja worth eighty lakh rupees
हमीरपुर। लोहे का बुरादा लदे ट्रक में छिपाकर रखा गया आठ किलो गांजा बिवांर पुलिस ने मौदहा तिराहा के पास पकड़ लिया। भागते समय दो आरोपी दबोच लिए गए। पूछताछ में पता चला कि यह गांजा छत्तीसगढ़ से रायपुर जा रहा था। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान बिवांर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक से नशीला पदार्थ बिवांर, मुस्करा होते हुए महोबा जाने वाला है। पुलिस ने मौदहा तिराहा के पास संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक रुकते ही भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक दानिश खान ने बताया कि ट्रक में लदे लोहे के बुरादे के ऊपर 40 बोरों में आठ क्विंटल गांजा है। इसे छत्तीसगढ़ रायपुर निवासी वार्ड न.12 संतोषी नगर घंटा चौक व मूल निवासी मौदहा थानाक्षेत्र के नरायच गांव के ट्रक मालिक शीबू खान ने लोड कराकर भेजा था। बताया कि लोहे का चूरा लखनऊ जाना था। गांजा को महोबा निवासी फरीद खान के बताए स्थान पर उतारना था। ट्रक मालिक काफी समय से रायपुर (छत्तीसगढ़) में रहकर मादक पदार्थों का कारोबार कर रहा है। एसपी ने कहा कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी शीबू ने अवैध कारोबार से अत्यधिक संपत्ति अर्जित की है। चालक दानिश व खलासी रईस ने 14 जनवरी को प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया था। रात में पुलिस चेकिंग होने के कारण गांजा नहीं उतार पाए। मालिक के निर्देश पर ट्रक को मौदहा ले आए और वहां से ट्रक लेकर बिवांर, मुस्करा होते हुए महोबा जाने की योजना बनाए थे। एसपी नेे बताया कि अभी चालक व खलासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद अन्य आरोपियों को शामिल किया जाएगा। कहा कि पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 80 लाख रुपये है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed