{"_id":"4cb4ecfc89cfc25fa72dfc4dbaf6e6e0","slug":"tulsi-crop-caught-fire-which-cost-three-lacs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की तुलसी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख की तुलसी जली
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलिहान में रखी तुलसी की फसल में आग लग गई। इसके करीब तीन लाख की तुलसी जलकर राख हो गई। आग से फसल के बगल में रखे सिंचाई वाले पाइप भी जल गए।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के अलरा गौरा गांव निवासी अरविंद राजपूत ने परंपरागत खेती छोड़कर तुलसी की खेती की थी। करीब पांच बीघे खेत में वैज्ञानिक विधि से तुलसी की फसल तैयार की। फसल पकने के बाद उसे काट कर खलिहान में रखा था। तुलसी की फसल खरीदने के लिए दो दिन पहले खरीदार भी आए थे, लेकिन भाव तय नहीं हो पाया।
विज्ञापन
भरपूर फसल मिलने से किसान अरविंद खुश थे, लेकिन सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी फसल जलकर राख हो गई। फसल के साथ ही पास में रखी हजारों रुपये की पाइप भी जल गई। अरविंद के मुताबिक उनकी फसल की कीमत तीन लाख रुपये लगी थी, लेकिन वह साढे तीन लाख मांग रहे थे। इस वजह से सौदा नहीं हो पाया और रात में आग लगने से सबकुछ तबाह हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर लेखपाल अलरागौरा रामकुमार एवं ग्राम प्रधान रामबाबू यादव मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि पहली बार इलाके में नई तरीके से खेती हुई थी। फसल की क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। मुआवजा दिलवाया जाएगा।