फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck driver killed in collision, another injured

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 10 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in collision, another injured
मौदहा में हाईवे पर भिड़े ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे के निकट गुरुवार तड़के ट्रकाें की आमने सामने भिड़ंत मेें एक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। यह दोनों तमिलनाडु के रहने वाले बताए जाते हैं। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इटावा से आलू लादकर तमिलनाडु जा रहा ट्रक गुरुवार सुबह करीब चार बजे सुमेरपुर से कस्बा जाने वाले मार्ग पर कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे ट्रक से भिड़ गया। गिट्टी लदे ट्रक के चालक व परिचालक कूदकर भाग गए। ट्रक क्षतिग्रस्त होने से गिट्टी सड़क पर फैल गई। वहीं आलू लदे ट्रक का केविन क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें दो चालक सवार थे।
विज्ञापन


जिसमें मुदरन पाल (38) तमिलनाडु का बताया जा रहा है। इसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक डी कुमार (37) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की भिड़ंत से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed