फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Truck bike rider, who suffered a death

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Truck bike rider, who suffered a death
बेटे की मौत पर बिलखती मां फूला रानी। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली के धनौरी बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


धनौरा गांव निवासी मंगल पुत्र नाथूराम लोधी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की शाम करीब चार बजे मंगल अपने साथी सुरेंद्र पुत्र लक्ष्मी विश्वकर्मा के साथ धनौरी गांव के बस स्टैंड पर बैठा था। बताया जाता है कि कुछ देर बाद मंगल अपने साथी सुरेंद्र के साथ बाइक से गांव जाने के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बाइक से सड़क पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मंगल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जाता है कि सुबह मां फूला रानी ने मंगल को किसी बात को लेकर डांट दिया था। जिससे मंगल नाराज होकर धनौरी गांव के बस स्टैंड पर आ गया था। बेटे की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।


मां फूलारानी ने बताया कि उसके बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी हवलदार सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed