{"_id":"6606fd498bb34ae0010f9c6a","slug":"troubled-by-debt-the-bus-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-109544-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कर्ज से परेशान बस चालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कर्ज से परेशान बस चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
राठ/गोहांड। कर्ज से परेशान रोडवेज बस चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक पर साहूकारों का पांच लाख रुपये बकाया था।
गोहांड कस्बे के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि पिता फूलसिंह (45) महोबा रोडवेज डिपो में बस चालक थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। तभी पिता ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया।
अश्वनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह मां रेखा रानी कमरे में गईं। जहां पिता का शव फंदे पर लटका मिला। करीब पांच साल में पिता पर साहूकारों का पांच लाख रुपये कर्ज हो गया था, जिसे चुकता करने के लिए परेशान रहते थे। बताया कि साहूकार तगादा नहीं कर रहे थे फिर भी कर्ज की चिंता में उन्होंने आत्महत्या की है। मौत पर मां रूपरानी, पत्नी रेखा रानी, बेटा अश्वनी, शिवम व बेटी साक्षी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।