{"_id":"56febf3e4f1c1b7742f00105","slug":"tree-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग से पेड़ जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पेड़ जले
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्वासा गांव में आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के स्वासाबुजुर्ग गांव के बाहर शुक्रवार को सूने पड़े खलिहानों में गोबर के उपलों में आग लग गई। आग में गोबर की भठिया और एक दर्जन पेड़ जल गए। दमकल दस्ते ने आग बुझाई।
विज्ञापन
स्वासा बुजुर्ग गांव के प्रधान अरविंद कुमार प्रजापति ने बताया कि पंचायत भवन के निकट गांव के बाहर खलिहान हैं। खेत परती पड़े हैं। यहां ग्रामीणों ने गोबर की पथाई कर भठिया लगा रखी थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे यहां आग लग गई। वहां से गुजरे शिक्षक कुलदीप ने आग लगने की जानकारी उन्हें दी। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से खलिहान में लगी करीब एक दर्जन गोबर की भठिया जल गईं। आसपास खड़े तीन दर्जन पेड़ भी जल गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन