फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Traders showed anger at Notbandi

नोटबंदी पर व्यापारियों ने दिखाया गुस्सा

Fri, 09 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traders showed anger at Notbandi
नोटबंदी को लेकर जुलूस निकालते व्यापारी। - फोटो : Amar ujala

नोटबंदी से व्यापार औंधे मुंह गिरा है। इसके चलते व्यापारी मायूस हैं। व्यापारियों ने मंडी शुल्क समाप्त करने व बैंकों द्वारा नई करेंसी न देने सहित अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रतिष्ठान बंद रखे। बाइक जुलूस निकालकर सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व मुख्यमंत्री को अलग-अलग ज्ञापन भेजे।

विज्ञापन


वित्तमंत्री अरुण जेटली को भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि नोटबंदी के कारण छोटे व्यापारियों का व्यापार ठप है। 50 हजार रुपये बैंक से निकासी के लिए कहा गया है। मगर स्थानीय बैंक अधिकारी 50 हजार रुपये नहीं दे रहे हैं। लाइन में लगने पर दो या चार हजार रुपये ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे वह लोग न तो दुकानों में सामान खरीद पा रहे हैं और न ही बेंच पा रहे हैं। ज्ञापन में जीएसटी एक सूत्री किए जाने, टोल वसूली व मंडी शुल्क को बंद करने की मांग की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे ज्ञापन में बताया कि पूर्व में 25 पैसा प्रति सैकड़ा के हिसाब से मंडी शुल्क लिया जाता था, जो अब 2.50 रुपये वसूला जा रहा है। शुल्क के कारण उनका व्यापार गिर रहा है। किसान पड़ोसी राज्य बिहार, दिल्ली, झारखंड में अपने उत्पादन को भेजता है, जिससे प्रदेश का व्यापार अधिक प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बाजारों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती करने की मांग की। इन्हीं मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यालय का प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहा। नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ बाइक जुलूस निकाला और दुकान खोलने पर व्यापारियों से बंद करने का सहयोग मांगा। जुलूस में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस दौरान बस स्टैंड, कालपी चौराहा, रहुनियां धर्मशाला आदि स्थानों पर स्थित दुकानें बंद रहीं। जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, महामंत्री सूर्य कुमार तिवारी, राकेश साहू, संजय गुप्ता, अजय अवस्थी, अंजनी कुमार गुप्ता, जयकिशोर गुप्ता, जगदीश, प्रेमनारायण, श्रीकांत, अनिल कुमार गुप्ता, असीम खरे, गोपाल गुप्ता, अंकित तिवारी, अशोक आदि व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed