{"_id":"6abea5bd72ccb1e1d10511db","slug":"traders-association-demands-safety-checks-for-vehicles-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145786-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: व्यापार मंडल ने वाहनों में सुरक्षा जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: व्यापार मंडल ने वाहनों में सुरक्षा जांच की उठाई मांग
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिले में संचालित सरकारी और गैर सरकारी वाहनों की सघन सुरक्षा जांच की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अशोक कुमार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस अग्निकांड का जिक्र किया। इस घटना में नौ लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए वाहनों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच जरूरी है। सार्वजनिक परिवहन में सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
ज्ञापन में सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल वैन, टैक्सी और व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच कराने की मांग की गई। कहा कि यात्री वाहनों में ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन, बिना फिटनेस या वैधानिक दस्तावेज के संचालन पर रोक लगे। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे या यात्रियों को बैठाने और अनधिकृत वाहनों का संचालन करने पर कार्रवाई की जाए। एक विशेष टीम गठित कर वाहनों के सुरक्षा मानक जांचने और बस अग्निकांड के मृतकों के परिजन को सहायता राशि दिलाने की भी मांग की गई। यहां पर कामेश गुप्ता, गिरीश बुधौलिया, बृजभूषण दाऊ, राजनारायण गुप्ता, नीरज गुप्ता, दीपक गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, केके गुप्ता, दृगपाल सिंह, विकास, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे।