{"_id":"582b4fb74f1c1b57368ff04b","slug":"tractor-trolley-upturned-two-buried-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो दबे, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटा पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिसोलर के भुलसी गांव में बीती रात ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन घायलों को सदर अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
खैरी गांव निवासी शुभम पुत्र गोविंद अपनी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर बीती रात करीब 10 बजे सिसोलर आया था। सिसोलर में सुनील कुमार (20) पुत्र बाबूराम वर्मा और गोरेलाल (14) पुत्र बच्चा को ट्रैक्टर ट्राली पर बैठाकर खैरी गांव लिवाकर ले गया। तभी रास्ते में भुलसी के खदरा डेरा निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसके नीचे सुनील और गोरेलाल दब गए।
विज्ञापन
सुनील के पिता बाबूराम ने बताया कि रात में उसे हादसे की सूचना मिली तो वह परिवार के अन्य लोगों के साथ घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। बताया कि रात में केन नदी से मौरंग भरने की बात ट्रैक्टर मालिक कर रहा था। उसने अपने बेटे को जाने से मना भी किया था। लेकिन वह नहीं माना और यह हादसा हो गया। उधर, गोरेलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाबूलाल ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। सिसोलर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन