फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Topper in district division in application for scholarship examination

Hamirpur News: छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन में जिला मंडल में अव्वल

Sun, 01 Oct 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Topper in district division in application for scholarship examination
हमीरपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया बंद हो गई है। अंतिम तिथि तक चित्रकूट मंडल में सर्वाधिक आवेदन हमीरपुर जिले से किए गए हैं। यहां से 1762 आवेदन हुए हैं, जो चित्रकूटधाम मंडल में प्रथम स्थान है। इससे शिक्षा विभाग में खुशी है। बीएसए ने शिक्षकों को आवेदन करने वाले छात्रों की तैयारी कराने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि निर्धारित 117 सीटों के सापेक्ष इस बार सर्वाधिक 1762 आवेदन किए गए हैं। अब विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी के लिए भी शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है। डीआइओएस केके ओझा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा पांच नवंबर को जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक सत्र में दो भागों में आयोजित होगी। प्रथम भाग सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण का होगा। इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। द्वितीय भाग में शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण होगा। इसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें 35 विज्ञान, 35 सामाजिक विज्ञान और 20 प्रश्न गणित के होंगे। प्रत्येक भाग के लिए 90 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। ऋणात्मक अंकन नहीं है। जनपद नोडल अरुण भदौरिया और रामकृष्ण शुक्ला ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के चित्रकूट में 684, महोबा में 872, हमीरपुर में 1752 आवेदन हुए हैं। बताया कि निर्धारित सीटों के सापेक्ष 15 गुना लक्ष्य आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed