फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tola team defeated Sumerpur

राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दो छात्रों ने किया प्रतिभाग

Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tola team defeated Sumerpur
मुस्करा। रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को पहला मुकाबला हमीरपुर और पुखरायां टीमों के बीच हुआ। जिसमें पुखरायां टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पुखरायां की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन ने 35 गेंदों पर चार छक्के और दो चौकों की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीरपुर टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 106 रन बनाए। जिसके जवाब में 11 ओवर में ही 5 विकेट खोकर पुखरायां ने मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला सुमेरपुर और राठ टोला टीम के बीच हुआ। जिसमें सुमेरपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 60 रन बनाए। जिसके जवाब में टोला टीम ने 6 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर एक तरफा मुकाबला जीत लिया। रॉयल ग्रुप के कार्यकर्ता संदीप द्विवेदी ने बताया कि अभी 16 टीमों के बीच पहला राउंड चल रहा है। पहले राउंड से आठ टीमें बाहर हो जाएंगी और जीती आठ टीमों के बीच फिर दूसरा राउंड शुरू होगा।
विज्ञापन

कपिल और प्रीति लखनऊ में दिखाएंगे दमखम
हमीरपुर। राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में जिले से कपिल और प्रीति भाग लेंगी।
बुधवार से लखनऊ में शुरू राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में टेढ़ा गांव निवासी प्रीती अपना दमखम दिखाने गईं हैं। प्रीती ने जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही डिस्कस थ्रो में जगह बनाने वाले कपिल तिवारी भी लखनऊ में अपना दम दिखाएंगे। युवा कल्याण विभाग के प्रभारी जिला विकास अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। बताया कि पिछले आठ दिसंबर को झांसी में हुई जोन स्तरीय प्रतियोगिता में टेढ़ा निवासी प्रीती ने पहला स्थान पाया था। जिस पर उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं शहर निवासी कपिल तिवारी ने भी डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बताया कि दोनों खिलाड़ी लखनऊ में बुधवार से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed