फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tindwari and Hamirpur teams dominate in volleyball.

Hamirpur News: वॉलीबॉल में तिंदवारी व हमीरपुर टीम का दबदबा

Tue, 23 Dec 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tindwari and Hamirpur teams dominate in volleyball.
फोटो 23 एचएएमपी 17- शहर के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालीवॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
हमीरपुर। सांसद खेल स्पर्धा के आखिरी दिन मंगलवार को शहर के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल व कुश्ती प्रतियोगिताएं कराई गईं।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तिंदवारी टीम का दबदबा रहा। टीम ने सीनियर बालक व बालिका वर्ग का फाइनल जीता। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में हमीरपुर टीम ने अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद खेलों की शुरुआत कराई। सबसे पहले वॉलीबॉल एवं कुश्ती खेल के सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक व बालिका वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। वॉलीबॉल सब जूनियर बालक वर्ग में तिंदवारी व राठ के बीच प्रतियोगिता कराई गई। इसमें तिंदवारी टीम ने फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में हमीरपुर विजेता और राठ उपविजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में तिंदवारी विजेता और हमीरपुर उपविजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में तिंदवारी विजेता और हमीरपुर उपविजेता रही। इसी प्रकार जूनियर बालिका वर्ग में तिंदवारी विजेता व हमीरपुर उपविजेता रही है।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग (35 से 40 किग्रा) में पारस प्रथम व हार्दिक ने द्वितीय स्थान पाया। सब जूनियर बालक वर्ग (45 से 50 किग्रा) सूरज प्रथम व सनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग (60 किग्रा) में शोभित प्रथम व सिद्धार्थ ने दूसरा स्थान पाया। इसी प्रकार सीनियर बालक वर्ग (60-70 किग्रा) में विक्रम प्रथम व सत्यम द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में गौरी यादव प्रथम रही, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम व आरती ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed