{"_id":"69331f804d0d8decff06018f","slug":"three-more-accused-arrested-in-the-case-of-beating-a-constable-to-death-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133361-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सिपाही को मरणासन्न करने के मामले में तीन आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सिपाही को मरणासन्न करने के मामले में तीन आरोपी और गिरफ्तार
Fri, 05 Dec 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के उमराहट गांव के मजरा में सिपाही को बंधक बनाकर मरणासन्न करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को मनकी तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अभी भी 11 नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। हालांकि पीएसी व पुलिस पेट्रोलिंग से गांव छावनी बना हुआ है।
उमराहट गांव के मजरा में बीते मंगलवार को सिपाही आशीष कुमार मौर्य को गांव के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की थी। साथ ही उसे बंधक बनाकर धारदार औजारों से उसपर हमला कर मरणासन्न कर दिया था। उक्त सिपाही का इलाज कानपुर में चल रहा है। मामले में चौकी इंचार्ज ने 19 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान राजकिशोर व महेंद्र को गिरफ्तार किया था। वहीं, बृहस्पतिवार को मनकी रोड से आरोपी रामबाबू, प्रहलाद व मलखान को गिरफ्तार किया था। इनके पास से हमला करने वाले औजार भी बरामद किए थे। जबकि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मनकी तिराहे से बाहर जाने की फिराक में खड़े तीन आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता उमराहट निवासी रामसेवक, रामकरण व कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के हरदौली निवासी रामप्रकाश बताया है।
थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर वह टीम के साथ घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गांव पुलिस छावनी बने होने से आरोपी इधर-उधर भागने का प्रयास कर रहे हैं। शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।