{"_id":"5818d8474f1c1bae31436683","slug":"three-day-ultimatum-to-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मौदहा में स्वर्णकार धर्मशाला में बैठक करते समाज के लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस की शाम सराफा व्यापारी के साथ हुई पांच लाख लूट के मामले को लेकर स्वर्णकार धर्मशाला में सोनी समाज की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अगर घटना का पुलिस ने तीन दिन के अंदर खुलासा नहीं किया तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसी के बाद इस समाज के दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
श्याम मिलन सराफ के साथ धनतेरस की शाम लूट हो गई थी। पुलिस ने देर रात लूट का मामला दर्जकर लिया था। घटना में अज्ञात लुटेरे अपनी बाइक छोड़कर सराफ की बाइक ले गए थे। बदमाशों की छोड़ी गई बाइक बांदा जनपद की निकली। बाइक भी चोरी की थी। घटना के दो दिन बाद सोमवार को कस्बा स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में सोनी समाज के अध्यक्ष शिवकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि घटना का खुलासा तीन दिन के अंदर नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बैठक में रामऔतार सोनी, गिरिजा शंकर, ओमप्रकाश, सुभाष, अखिलेश, राममिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचे सोनी समाज के लोगों को कोतवाल घनश्याम पांडेय ने आश्वस्त किया कि वह इस घटना का खुलासा करने के लिए तत्परता से लगे हैं। पांच-छह दिन के अंदर वह इसका खुलासा कर देंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन जैसी स्थिति फिलहाल पैदा न करें और पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम कर मामले को उजागर कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन