{"_id":"68408deb66e6d4013b0de781","slug":"three-brothers-convicted-under-scst-act-sentenced-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-125585-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एससीएसटी एक्ट के दोषी तीन भाइयों को सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एससीएसटी एक्ट के दोषी तीन भाइयों को सजा
Wed, 04 Jun 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। करहिया गांव में अनुसूचित जाति के लोगों से मारपीट के मामले में बुधवार को विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट उदयवीर सिंह ने फैसला सुनाया। मामले में आरोपी तीन सगे भाइयों जसवंत, धर्मराज व जयकरन सिंह को तीन-तीन वर्ष का कारावास व दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में 27 अक्तूबर 2008 को आयोजित मेला देखने गांव निवासी मुखिया गया था और वह वहां एक चबूतरे के पास खड़ा हो गया। आरोप है कि तभी करीब चार बजे शाम गांव निवासी सगे भाई जसवंत, धर्मराज व जयकरन वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। वहीं जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी से पीटना शुरू कर दिया। गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा।
पीड़ित ने थाने में तहरीर दे आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मामले की विवेचना कर सीओ ने चार्जशीट न्यायालय में पेश की। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने सजा सुनाई।