{"_id":"673647fc9d17f4203605cb04","slug":"three-accused-of-robbery-arrested-one-shot-in-encounter-hamirpur-news-c-223-1-ham1001-117328-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली
विज्ञापन
हमीरपुर /मौदहा। मौदहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छिमौली रोेड पर बरेड़ी नाला के पास बीते सोमवार को बैंक मित्र से हुई लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के बाएं पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए 1.02 लाख रुपये, बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किया है।
बीते सोमवार शाम करीब चार बजे छिमौली गांव में संचालित इंडियन बैंक की उपशाखा के बैंक मित्र रमेशचंद्र कस्बा स्थित इंडियन बैंक से 1.80 लाख रुपये निकालकर अपने साथी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। तभी कस्बा के बरेड़ी नाला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मिर्च पाउंडर झोंककर, तमंचा दिखा बैग लूट लिया था। बैग में 1.80 लाख रुपये के अलावा 6000 रुपये पहले से रखे थे।
बुधवार रात 12:15 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पढ़ोरी रोड पर परछा डेरा मोड़ के पास कुछ संदिग्धों की घेराबंदी की। जैसे ही उन्हें आत्मसमर्पण के लिए ललकारा तो पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विपिन पाल निवासी बांकी रोड, सुमेरपुर के बाएं पैर में गोली लगी। दो आरोपी दबोचने के बाद पुलिस ने उसके पास से लूट के 55,000 रुपये एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। दूसरे आरोपी रोशन निषाद निवासी छिमौली से लूट के 47,000 रुपये, बाइक बरामद की। घायल विपिन पाल को मौदहा सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
वहीं, तीसरे आरोपी ज्ञान निषाद निवासी मौदहा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह 9:55 बजे कपसा रोड पर एमआरएफ सेंटर के पास से गिरफ्तार किया। अपर एसपी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि लूट के अलावा आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के अलावा पुलिस पर हमला करने का मामला भी दर्ज किया गया है।
पड़ोसी ने दी की थी मुखबिरी
इंडियन बैंक के बैंक मित्र रमेश चंद्र के पड़ोसी रोशन ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों के लिए मुखबिरी की थी। रोशन ने ही उसके आने जाने व रुपये लाने ले जाने की जानकारी साथियों से साक्षा की थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।